Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

शादी में गए दोस्तों से मारपीट, केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  शादी में गए दोस्तों के साथ लाठी-डंडों और सरिये से मारपीट कर दी गई। एक युवक का सिर फट गया जबकि अन्य को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में ग्राम बोंगला बहादराबाद निवासी संगीत कुमार ने बताया कि 17 फरवरी को उसका बेटा कुणाल अपने दोस्त सूरज, अंकुर के साथ सिडकुल रोशनाबाद में शादी में गया था। जहां उसे अमित भी मिल गया। आरोप है कि यहां डीजे पर मौजूद अरविंद उसका भाई अंकुश, झाल सिंह, पवन, भोला, अंकित, आकाश, लक्ष्मण, चरण सिंह निवासीगण कुवाखेड़ा थाना लक्सर, दो अज्ञात युवक मिले। सभी ने उनसे गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे, सरियो से हमला कर दिया। जिससे कुणाल का सिर फट गया। तीनों दोस्तों को भी चोटें आई।