Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा नेता की बेटी का उत्पीड़न, ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय सहगल की बेटी ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाकर कोतवाली ज्वालापुर तहरीर दी है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी को दी गई शिकायत में भाजपा नेता की पुत्री दिव्या निवासी नंद विहार कालोनी ने बताया कि उसकी जान पहचान वर्ष 2015 में अभिमन्यु धवन पुत्र राजन धवन निवासी 4529 हैबिस्कस लेन डीएलएफ फेज-4 गुड़गांव से हुई थी। अगले साल उसकी शादी हरियाणा में सम्पन्न हुई थी। इसके बाद से ही सास, ससुर और पति ने किसी न किसी बात को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि वर्ष 2019 में शराब के नशे में धुत होकर ससुर ने भला बुरा कहकर उसके परिजन को लेकर भी टिप्पणी कर दी।