Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उमराह यात्रा के नाम पर लाखों हड़पे

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   मुस्लिम धार्मिक यात्रा उमराह के नाम पर कई लाख की ठगी मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने यमुनानगर के आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपुर क्षेत्र के सलेमुपर महदूद निवासी शाहनवाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात माह पूर्व उसके परिचित गांव की मस्जिद के इमाम कारो युनुस ने उसकी मुलाकात सईददुज्जमा पुत्र अब्दुल रब निवासी खिजराबाद प्रतापनगर जिला यमुनानगर से कराई थी। उसने बताया था कि वह हज और उमराह पर आमजन को भेजने का कार्य करता है। उस वक्त उसने कुछ लोगों को सईददुज्जमा के साथ उमराह पर भेजा था। उनका अनुभव ठीक होने पर उसका विश्वास उस पर बन गया था।