Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पहाड़ी महासभा ने संसदीय कार्य मंत्री के खिलाफ दी तहरीर

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।   पहाड़ी महसभा ने नगर कोतवाली में संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास के साथ प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस को अपनी तहरीर सौंपी। उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन में पर्वतीय समाज के लिए बेहद अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया है। यह पर्वतीय समाज ही नहीं पूरी देवभूमि का अपमान है, जो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। सचिव जसवंत बिष्ट ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने देवभूमि में वैमनस्यता और क्षेत्रवाद फैलाने के लिए जानबूझकर यह बयान दिया है। इससे हमारी जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए पहाड़ी महासभा उनके खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करती है। इस दौरान सतीश जोशी, दीपक पांडेय, तरुण जोशी, एसएस नेगी, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।