Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

पौड़ी(आरएनएस)।   कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर पहाड़ी समाज के लोगों को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पौड़ी में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने सरकार से प्रेमचंद्र अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग भी उठाई। शनिवार को आक्रोशित कांग्रेसियों ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल पर पहाड़ी समाज के लोगों को अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यालय से डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। डीएम कार्यालय के बाहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल का पुतला फूंका। इस दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पहाड़ी समाज के लोगों के लिए अपशब्द के प्रयोग किए गए। जिससे प्रदेशभर में रहने वाले पहाड़ी समाज के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। कहा कि प्रेमचंद्र अग्रवाल कई बार विवादित बयान देते रहे है। उनकी कार्यशैली से प्रदेशवासियों में रोष बना हुआ है। कहा कि सत्ता की हनक में प्रदेश सरकार के मंत्री गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने सरकार से तुरंत प्रेमचंद्र अग्रवाल को मंत्री पद से हटाने की मांग उठाई। प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह, यशोदा नेगी, विनोद धनोशी, मनमोहन, अमन, गणेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।