Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रंजन कुमार बने बीएचईएल हरिद्वार के नए प्रमुख

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  बीएचईएल हरिद्वार के नवनियुक्त महाप्रबंधक एवं प्रमुख (एचईईपी एवं सीएफएफपी) रंजन कुमार ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व कार्यपालक निदेशक टीएस मुरली की सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह जिम्मेदारी बेहद सम्मान का विषय है। उन्होंने बताया कि बीएचईएल हरिद्वार की गिनती बड़ी इकाइयों में की जाती है और हमें अपनी इस पहचान को बरकरार रखना है। कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से, हम अपने संस्थान को उन्नति के पथ पर और आगे लेकर जाएंगे।
रंजन कुमार ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा (रांची) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।