Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पीडब्लयूडी में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का आरोपी दबोचा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  सीएम के फ्रजी नोट पैड पर लोक निर्माण विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवक से 3.70 लाख की रकम हड़पने के आरोपी को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी मोहरें तथा दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। कनखल की कृष्णा नगर कालोनी निवासी प्रतीक मदान ने पुलिस को तहरी देकर बताया था कि लॉकडाउन के दौरान उसके घर पर हिमांशु कुमार पुत्र सुंदर लाल निवासी ग्राम क्वाटोली कपकोट, बागेश्वर हाल निवासी जुर्स कंट्री सोसायटी ज्वालापुर ने कमरा किराए पर लिया था। बताया कि पिछले साल जुलाई में हिमांशु ने उसे भरोसा दिलाया था कि उसकी शासन में अच्छी जान पहचान है। इसके चलते वह उसकी सरकारी नौकरी लगवा देगा।