Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पौड़ी में शिक्षक को लापरवाही बरतने पर किया निलंबित

Spread the love
पौड़ी(आरएनएस)।  पोखड़ा ब्लाक के एक प्राथमिक स्कूल के सहायक अध्यापक को सेवा के प्रति लापरवाही बरतना भारी पड़ गया। शिक्षक पर नशे में रहने का आरोप है। वह स्कूल नहीं पहुंचा, जिससे शिक्षण कार्य ठप रहा। डीईओ बेसिक पौड़ी रणजीत सिंह नेगी ने प्राथमिक जांच में शिकायत की पुष्टि होने पर शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने प्रकरण की विस्तृत जांच उप शिक्षा अधिकारी थलीसैंण को सौंपकर 20 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। पोखड़ा ब्लाक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलाणा बीते 21 फरवरी को बंद था। निवर्तमान ग्राम प्रधान व प्रशासक सलाणा ने शिक्षक के कमरे में जाकर देखा, तो वह शराब के नशे में था। जिसकी शिकायत उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की। विभागीय अफसरों ने समीपवर्ती एक स्कूल के शिक्षक को राप्रावि सलाणा भेजा। उन्होंने भी शिक्षक के स्कूल में नहीं होने और स्कूल बंद होने की पुष्टि की। उप शिक्षा अधिकारी पोखड़ा ने प्रकरण की रिपोर्ट डीईओ बेसिक पौड़ी को भेजी।