Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ढाबे पर काम करने वाले युवक का घर में मिला शव

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)। ढाबे पर काम करने वाले एक युवक का अपने घर के कमरे में शव मिला। पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी मौनकपुर थाना मिलक रामपुर पुरानी मंडी किच्छा में किराये के कमरे में रहता था। वह डीडी चौक स्थित एक ढाबे पर बर्तन धोने का काम करता था। दो दिन होली की छुट्टी के दौरान वह काम पर नहीं गया था और घर में अकेला था। रविवार को जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो पड़ोसियों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा नहीं खुलने पर कुंडी तोड़ दी। अंदर दिनेश अचेत अवस्था में पड़ा था। दिनेश को सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि दिनेश नशे का आदी बताया जा रहा है। वह अपने घर से अलग रहता था। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।