Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एलयूसीसी मामले में मंत्री डॉ. रावत ने दिए जांच के निर्देश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।   गढ़वाल क्षेत्र में एलयूसीसी द्वारा स्थानीय लोगों के साथ किये गये घोटाले को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने उत्तराखंड पुलिस से जल्द सीबीसीआईडी जांच कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने डीजीपी उत्तराखंड दीपम सेठ को स्थानीय लोगों की मांग पर जल्द जांच कर ठोस कार्यवाही किये जाने की बात कही है। इधर उद्योग व्यापार मंडल श्रीनगर द्वारा सहकारिता मंत्री से लोगों के साथ अन्याय करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की गई है। बता दें द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) द्वारा गढ़वाल क्षेत्र में जगह-जगह मिनी बैंक की शाखाएं खोलकर लोगों को लालच देकर पैसा जमा कराया गया, जिसके बाद कंपनी लोगों के रूपये लेकर फरार हो गयी। उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन चन्द्र मैठानी ने लोगों के साथ हुए अन्याय को लेकर प्रदेश के सहकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से देहरादून में मुलाकात कर जल्द फरार कंपनी के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई है।