Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

जसपुर में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने की खुदकुशी

Spread the love

काशीपुर(आरएनएस)।   दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने सोमवार देर शाम घर में खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के लोग बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को तीस वर्षीय सुरेंद्र कुमार किशोरी को अपने साथ काशीपुर ले गया था। आरोपी ने पिता के एक्सीडेंट की झूठी खबर दी थी। आरोपी ने वहां उसके साथ दुष्कर्म कर उसे चौराहे पर छोड़ दिया और भाग गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने परिवार को मामले की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि सोमवार शाम को पीड़िता ने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दी। लोगों की सूचना पर जब परिजन खेतों से लौटे तो बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देखा। बताया कि किशोरी आठ की छात्रा थी। घर से सुसाइड नोट भी मिला है।