Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कोर्ट में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र देने पर मुकदमा

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल पुलिस ने कोर्ट में फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र और रिपोर्ट लगाने के मामले में बुधवार को एक आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय के प्रधान सहायक सुरेश चंद ने पुलिस दी गई तहरीर में बताया कि अदालत में विष्णु अरोड़ा के खिलाफ मामला लंबित है। मामले में आरोपी हेमा शंकर के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। आरोप है कि उसने गैर जमानती वारंट निरस्त कराने के लिए सिडकुल स्थित मेट्रो अस्पताल के अपनी मां हीरा देवी का फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में लगा दिया। मेडिकल प्रमाण पत्र और अस्पताल की रिपोर्ट की जांच की गई तो दोनों फर्जी निकले। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी हेमा शंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए निर्देश दिए। तब प्रधान सहायक की तरफ से धोखधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।