Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

कल्जीखाल के बीडीओ को निलंबित करने की उठाई मांग

पौड़ी(आरएनएस)।   युवा कांग्रेस पौड़ी ने कल्जीखाल के खंडविकास अधिकारी को निलंबित करने की मांग उठाई है। शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देते हुए युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कल्जीखाल के बीडीओ ने सरकार के तीन साल कार्यकाल पूरे होने पर एक पार्टी विशेष के पदाधिकारियों के लिए निमंत्रण पत्र जारी किया है। शनिवार को सीडीओ को ज्ञापन देते हुए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित सिंह ने कहा सरकार के तीन साल के कार्यक्रम को लेकर कल्जीखाल खण्ड विकास अधिकारी द्वारा सम्मिलित होने को लेकर एक पत्र जारी किया गया, जिसमें उनके द्वारा एक पार्टी विशेष के पदाधिकारियों के लिए पत्र जारी किया गया है। कहा कि इससे साफ प्रतीत होता है कि वह सरकारी कर्मचारी कम भाजपा के कार्यकर्ता ज्यादा नजर आ रहे है। कहा कि उनको तत्काल निलंबित किया जाए। कहा कि ऐसे सरकारी कर्मचारी जो जनता में मतभेद उत्पंन कर रहे है और पार्टियों में बाटने का काम कर रहे है ऐसे अधिकारियों को अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। युवा कांग्रेस ने कहा कि जल्द ही कल्जीखाल के बीडीओ का निलंबन नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर छात्रसंघ सचिव अमन नेगी, प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अंकित सुंदरियाल, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मुकुल कुमार, आयुष थपलियाल आदि मौजूद रहे।