Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भारत रत्न पंडित पंत की जन्मस्थली में सड़क की मांग को लेकर धरना

Spread the love

अल्मोड़ा। राष्ट्र नीति संगठन के तत्वावधान में चौघानपाटा गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन के अध्यक्ष और अधिवक्ता विनोद तिवारी ने ग्राम पंचायत खूंट, धामस, चाण, सेनार और रौन डाल को अल्मोड़ा से जोड़ने वाली सड़क के डामरीकरण, कोसी नदी पर पुल निर्माण और जीआईसी खूंट विद्यालय में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर सरकार को चेतावनी दी थी। तय समय में कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को गांधी पार्क में भूख हड़ताल की गई। विनोद तिवारी ने सरकार पर महोत्सवों और प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की जन्मस्थली की उपेक्षा शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 21ए के तहत शिक्षा मूल अधिकार है, लेकिन स्कूल में पानी की व्यवस्था न होना संविधान का उल्लंघन है। यहाँ ने सरकार पर स्वतंत्रता सेनानियों के अपमान का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि इसका जवाब जनता चुनाव में देगी। धरना प्रदर्शन में पार्षद वैभव पांडे, भूपेंद्र सिंह वल्दिया, जगत प्रसाद, अर्जुन सिंह, पूर्व प्रधान मदन सिंह बिष्ट, दिनेश जोशी, दीपक आर्य, देवेंद्र मेहता, आशीष जोशी, हिमांशु कांडपाल आदि मौजूद रहे।