Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी, पूर्व विधायक से लेकर मेयर तक जुटे

Spread the love

अल्मोड़ा। भाजपा नेतृत्व के निर्देश पर अल्मोड़ा नगर में बूथ स्तर पर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व विधायक व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बूथ संख्या 141 में प्रवास कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं से उन्हें जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने बूथ संख्या 138 में कार्यकर्ताओं संग बैठक कर भाजपा को कार्यकर्ता आधारित पार्टी बताया और नरेंद्र मोदी को प्रेरणास्रोत कहा। मेयर अजय वर्मा ने बूथ संख्या 121 दुगालखोला में प्रवास कर कहा कि नगर निगम विकास के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिल्खवाल ने बूथ संख्या 150 एनटीडी में सेवा कार्यों में भाग लिया और कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आग्रह किया। पूर्व जिलामंत्री संदीप श्रीवास्तव, जगत भट्ट और मनीष जोशी ने क्रमशः बूथ संख्या 147, 146 और 118 में प्रवास किया। नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने बताया कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। अभियान में ए के सिकंदर पवार, धर्मवीर आर्या, नवीन बिष्ट, प्रमोद पवार, देवेंद्र भट्ट, पियूष कुमार, संजय जोशी, विजय भट्ट समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।