Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत औद्योगिक इकाइयों में हुई मॉक ड्रिल

Spread the love

अल्मोड़ा। अग्निशमन सेवा सप्ताह के द्वितीय दिवस पर फायर स्टेशन अल्मोड़ा और रानीखेत की टीमों ने औद्योगिक संस्थानों में आग से बचाव की जानकारी देने के लिए मॉक ड्रिल और जनजागरूकता अभियान चलाया। फायर स्टेशन रानीखेत की टीम ने ओम मेटल प्राइवेट लिमिटेड, ड्रग फैक्ट्री गणिधौली और ओरियन मेटल प्राइवेट लिमिटेड जैसे औद्योगिक संस्थानों में मॉक ड्रिल आयोजित कर कर्मचारियों, प्रबंधकों और हितधारकों को आग की आपात स्थिति से निपटने की जानकारी दी। टीम ने प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, होज़रील आदि के संचालन का अभ्यास कराया और प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में वे किस प्रकार संयम और तत्परता से कार्य कर सकते हैं। वहीं, फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने हिमाद्रि हैंडलूम कसार और एसओएस ऑर्गेनिक्स चितई का दौरा कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। आग से बचाव और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी देते हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। टीम ने जंगल की आग की रोकथाम और उससे होने वाले खतरों के प्रति भी जागरूकता फैलाने का कार्य किया।