Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Spread the love

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जिले में स्कूली छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से महिला पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर जनपद में नशा मुक्ति और जनजागरूकता अभियान के तहत लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को विवेकानंद बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जीवनधाम में महिला थाना अल्मोड़ा की निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखाईं। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल द्रौपदी सुयाल, सुदेश और महिला होमगार्ड बबीता शामिल रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक अभ्यास कराते हुए बताया कि विषम परिस्थितियों में इन तकनीकों का उपयोग कर वे स्वयं की सुरक्षा कर सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया। कस्टमर केयर फ्रॉड, गूगल फ्रॉड, एनीडेस्क, क्यूआर कोड स्कैन फ्रॉड, जॉब और ओएलएक्स फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन लोनिंग से जुड़े फ्रॉड सहित साइबर बुलिंग जैसे मामलों की जानकारी दी गई। छात्राओं को यह भी समझाया गया कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिजनों व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।