Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पर्यटक सीजन को लेकर 22 अप्रैल को होगी बैठक, व्यवस्थाओं पर होगा मंथन

Spread the love

अल्मोड़ा। पर्यटक सीजन के मद्देनज़र जिले में व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने को लेकर 22 अप्रैल 2025 को दोपहर 1 बजे जिला कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिलाधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यटकों की भारी आवाजाही के चलते जिले के कई क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिससे पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि यातायात के अलावा पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग जैसी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को ठोस कार्रवाई करनी होगी। बैठक का उद्देश्य पर्यटकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना और उत्पन्न हो रही समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अद्यतन जानकारियों के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से स्वयं उपस्थित हों ताकि आगामी समय में पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और जिले की छवि एक पर्यटक हितैषी गंतव्य के रूप में और सशक्त हो सके।