Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

थाना देघाट में स्कूली बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, साइबर अपराधों और कानूनों पर मिली जानकारी

Spread the love

अल्मोड़ा। थाना देघाट में सोमवार को आर्य इंटर कॉलेज देघाट के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पुलिस कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया। इस अवसर पर थाना परिसर में विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की कार्यशैली, कार्यालयीन व्यवस्थाओं और अभिलेखों की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशों के क्रम में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध, नशे के दुष्परिणाम, यातायात नियम, महिला एवं बाल सुरक्षा, डायल 112, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग और नवीन आपराधिक कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। पुलिस टीम ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए कस्टमर केयर, गूगल सर्च, एनीडेस्क, क्यूआर स्कैन, जॉब और ओएलएक्स फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजीटल अरेस्ट, केवाईसी अपडेट, यूपीआई फ्रॉड, ऑनलाइन लोनिंग फ्रॉड व साइबर बुलिंग जैसे खतरों के प्रति विद्यार्थियों को सचेत किया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के प्रयोग की जानकारी भी साझा की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और समुदाय को भी इन खतरों से सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत की अगुवाई में किया गया।