Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दुष्कर्म के आरोपी को दन्या पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अल्मोड़ा। जिले में अपराध के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में दन्या थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीती 16 अप्रैल को एक युवती ने दन्या थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि बालम सिंह नामक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर दन्या थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जसविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बालम सिंह (उम्र 29 वर्ष), निवासी मल्ला गैराड़, पोस्ट झांकरसैम, थाना दन्या, जनपद अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहाँ पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक बीना कौर और कांस्टेबल योगेश जोशी शामिल रहे।