Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

पहलगाम हत्याकांड के विरोध में विहिप ने फूंका पुतला

अल्मोड़ा। कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की धर्म पूछकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद अल्मोड़ा इकाई के नेतृत्व में चौहानबाटा तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए हमलावरों का पुतला दहन किया और दोषियों को कठोर दंड देने की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विहिप के जिला अध्यक्ष व प्रान्त विशेष संपर्क प्रमुख गोपाल सिंह नयाल ने की। उन्होंने कहा कि पहलगाम में जिस तरह से जेहादियों ने हिंदू पर्यटकों को धर्म के आधार पर निशाना बनाकर गोली मारी, वह न केवल अमानवीय है, बल्कि देश की सांप्रदायिक एकता पर सीधा हमला है। प्रदर्शन में विहिप के जिला मंत्री विजय सिंह सिराड़ी, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश लोहानी, जिला कोषाध्यक्ष भानु जोशी, महापौर अजय वर्मा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, पार्षद अमित साह मोनू, एडवोकेट दीप चंद्र जोशी, एडवोकेट दीवान सिंह लटवाल, राहुल जोशी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, सुनील सिंह बिष्ट, दीप चंद्र कांडपाल, कमल जोशी, धरम उत्तराखंडी, महेंद्र सिंह कनवाल और अर्जुन सिंह फर्त्याल सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और देशभर में हिंदू यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।