Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा में 28 और 29 अप्रैल को चलाया जाएगा सुरक्षित दवा जागरूकता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष जिलाधिकारी श्रीकांत पांडेय के मार्गदर्शन में, तथा सचिव सुश्री शचि शर्मा के आदेशानुसार जनपद में 28 और 29 अप्रैल को “सुरक्षित दवा: सुरक्षित जीवन” अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इस अभियान के दौरान दवाओं की समाप्ति तिथि के बाद उनके दुष्प्रभावों तथा अन्य संबंधित विषयों पर आमजन को जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, ड्रग इंस्पेक्टर और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जनपद के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का संयुक्त औचक निरीक्षण भी करेंगी। निरीक्षण का उद्देश्य दवाओं की गुणवत्ता और उनकी वैधता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही सचिव ने जानकारी दी कि आगामी 10 मई को जनपद के समस्त न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में वादों का निपटारा सुलह और समझौते के आधार पर किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आम जनता से इस अवसर का लाभ उठाने और अधिक से अधिक मामलों के समाधान हेतु सहभागिता करने की अपील की है।