Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

प्रभारी मंत्री ने किया हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट का निरीक्षण

1001600623


अल्मोड़ा। प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार सुबह ‘हिमाद्रि हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी, डीनापानी’ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोसायटी द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया और यहां कार्यरत 48 महिला कर्मियों से संवाद कर उनके अनुभव को लेकर चर्चा की। उन्होंने यहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना की। प्रभारी मंत्री डॉ धन सिंह ने कहा कि इन महिलाओं की मेहनत और कौशल से तैयार किये गए हस्तशिल्प उत्पाद वास्तव में सराहनीय हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कर रही है। यहां जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, पूर्व डीसीबी चेयरमैन ललित लटवाल, सहकारिता विभाग के उप निबंधक कुमाऊं हरीश चंद्र खंडूड़ी सहित अन्य उपस्थित रहे।