Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मां नंदा देवी मेले के शुभारंभ में 28 अगस्त को अल्मोड़ा दौरे पर मुख्यमंत्री धामी

Spread the love


अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को अल्मोड़ा के दौरे पर रहेंगे। प्रभारी अधिकारी, विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर 2 बजकर 15 मिनट पर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां कुछ समय रुकने के बाद वे 2 बजकर 45 मिनट पर सर्किट हाउस से रवाना होकर 2 बजकर 55 मिनट पर मुंशी हरि प्रसाद टम्टा धर्मशाला और क्राफ्ट म्यूजियम के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 3 बजकर 5 मिनट पर कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 3 बजकर 10 मिनट पर होटल शिखर तिराहा पहुंचेंगे और वहां से पैदल मार्ग से प्रस्थान कर 3 बजकर 30 मिनट पर मां नंदा देवी मंदिर पहुंचेंगे। यहां वे मां नंदा देवी मेले का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री का 4 बजकर 15 मिनट पर मंदिर से प्रस्थान कर 4 बजकर 25 मिनट पर होटल शिखर तिराहा लौटने का कार्यक्रम है। इसके बाद वे 4 बजकर 30 मिनट पर तिराहे से प्रस्थान कर 4 बजकर 40 मिनट पर सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान पहुंचेंगे, जहां वे नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन करेंगे। अंत में, मुख्यमंत्री 4 बजकर 55 मिनट पर संस्थान से रवाना होकर 5 बजकर 5 मिनट पर आर्मी हेलीपैड पहुंचेंगे और 5 बजकर 15 मिनट पर देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *