Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

एसएसजे परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए हुए नामांकन

Spread the love


अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर अल्मोड़ा में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। अधिष्ठाता छात्र कल्याण कक्ष और डिस्पैच कक्षा में संपन्न नामांकन में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहनी और लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेंद्र सिंह गैड़ा, उपाध्यक्ष छात्रा पद के लिए निकिता रौतेला और रश्मि सत्यवाली, सचिव पद के लिए प्रदीप सिंह और विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव पद के लिए दिनेश कुमार और विनीता आर्या, कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा कनवाल और विनय कनवाल ने नामांकन किया। सांस्कृतिक सचिव के लिए दर्शन कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए निखिलेश कपकोटी और सुरेंद्र सिंह धामी, संकाय प्रतिनिधि कला के लिए अभिषेक कुमार, संकाय प्रतिनिधि दृश्य कला के लिए गौरव पांडे और संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य के लिए गोविंद प्रसाद ने नामांकन भरा। नामांकन प्रक्रिया का संचालन प्रोफेसर निर्मला पंत और प्रोफेसर ए.के. पंत ने संयोजक के रूप में किया। नामांकन अधिकारी के रूप में प्रोफेसर संजीव आर्य, प्रोफेसर ए.के. नवीन, डॉक्टर पी.एस. बोरा, डॉक्टर प्रतिभा फुलोरिया, डॉक्टर दीपक कुमार टम्टा, डॉक्टर मनोज कुमार बिष्ट, डॉक्टर कुसुमलता आर्या, डॉक्टर साक्षी तिवारी, डॉक्टर ललित चंद्र जोशी और डॉक्टर योगेश मैनाली मौजूद रहे। परिसर निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर शेखर चन्द्र जोशी की देखरेख में यह प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान कुलानुशासक मंडल और विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *