Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों में अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण

Spread the love


अल्मोड़ा। जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से होटल, पेट्रोल पंप और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर अग्निशमन विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण कर रही हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर ने फायर टीम के साथ अल्मोड़ा क्षेत्र के जीवन होटल, स्पाइसी हॉल, कन्हैयालाल नंदलाल, एमिगो रेस्टोरेंट और होटल सुमंगलम का अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान होटल परिसरों में आग से संबंधित संभावित जोखिमों का आकलन किया गया और उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्थाओं की कार्यशीलता की जांच की गई। अधिकांश प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। हालांकि होटल सुमंगलम में अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता में कमी पाई गई, जिस पर होटल प्रबंधन को व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सभी होटल प्रबंधकों और स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी दी गई और यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप और क्रियाशील स्थिति में रहें। इसके अलावा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने लमगड़ा क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और पेट्रोल पंपों का फायर रिस्क निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई और प्राथमिक अग्निशमन साधनों के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *