Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

नशे में वाहन चलाकर दुर्घटना करने वाला पुलिसकर्मी निलंबित

Spread the love

SSP नैनीताल ने अपनाया सख्त रुख, अभियोग दर्ज


नैनीताल। नैनीताल क्षेत्र में वाहन से दुर्घटना कारित कर तीन लोगों को घायल करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल में तैनात कांस्टेबल राकेश बोरा ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए तल्लीताल क्षेत्र के फांसी गधेरा के पास तीन राहगीरों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। इस घटना से न केवल आमजन की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हुआ, बल्कि पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित हुई।

मामले का संज्ञान लेते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उक्त पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए। साथ ही थाना तल्लीताल में उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

SSP का सख्त संदेश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस एक अनुशासित बल है और किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा शराब पीकर वाहन चलाना, यातायात नियमों का उल्लंघन करना या सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीन आचरण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।