Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

खाई में गिरा पिकअप वाहन, पांच मजदूर घायल

Spread the love


अल्मोड़ा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप वाहन खाई में गिर गया, जिससे पांच मजदूर घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार पिकअप संख्या यूके 19 सीए 1126 का चालक सकाम सिंह उर्फ सोनू, पुत्र राम सिंह बिष्ट, निवासी सराईखेत सल्ट मजदूरों को काम के लिए लेकर जा रहा था। इसी दौरान डोट्याल गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। हादसे में चंदन सिंह, पुत्र प्रेम सिंह, निवासी कोलू पुर नेपाल, सुभाष, पुत्र निवासी नेपाल, चंद्रसेन, पुत्र रोशन सैनी, निवासी फतेहपुर बिजनौर, बिजेंद्र, पुत्र शंभू दयाल, निवासी हिदायतपुर बिजनौर, राजेंद्र, पुत्र जागन सिंह, निवासी किला खेड़ा उधम सिंह नगर और चालक सकाम सिंह बिष्ट उर्फ सोनू घायल हो गए। इनमें सुभाष की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में सवार मोबिन, पुत्र यासीन, निवासी सवालदेव पश्चिम रामनगर भी मौजूद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *