Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

दहीबड़ा खाना पड़ा महंगा, 27 बच्चों समेत 58 लोगों की हालत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

Spread the love

जाजपुर (आरएनएस)। ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां दहीबड़ा खाने से 58 लोगों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा है। खुद पुलिस ने ये जानकारी दी है।
एक लोकल दहीबड़ा बेचने वाले शख्स के यहां जिन लोगों ने दहीबड़ा खाया, उनमें से 58 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इन 58 लोगों में 27 बच्चे भी शामिल हैं। इन लोगों को दहीबड़ा खाने के बाद उल्टी और बुखार की समस्या हो गई, जिसके बाद इन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों को दशरथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और जाजपुर जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में एडमिट करवाया गया।
घटना पर जाजपुर जिला कलेक्टर अंबर कुमार का बयान भी सामने आया और उन्होंने बताया है कि इलाज के बाद 21 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वह भी जाजपुर स्थित हॉस्पिटल पहुंचे और पीड़ितों से बात करके उनका हाल लिया। मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, “27 बच्चों सहित 58 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चलता है कि यह दहीबाड़ा के सेवन के कारण हुआ था। हमने खाद्य पदार्थ और पानी के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेज दिए हैं।