अल्मोड़ा। जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में दक्षता आधारित आकलन के दूसरे चरण का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। इसमें कक्षा 2, 5 और 8 के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। आकलन में भाषा, गणित, परिवेश विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आकलन के लिए सभी विद्यालयों में प्रश्नपत्र पहले ही पहुंचाए जा चुके हैं। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य की ओर से आकलन के संबंध में सभी विकासखंडों और विद्यालयों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रवि मेहता ने सभी विद्यालयों के 100 प्रतिशत विद्यार्थियों की आकलन में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है। डायट प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने आकलन को पूर्ण सुचिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम की जनपद प्रभारी डॉ. दीपा जलाल की ओर से भी सभी बीआरपी और सीआरपी से समय-समय पर आकलन के संबंध में समन्वय किया गया है। प्रश्नपत्र का निर्माण डायट की फैकल्टी की ओर से किया गया है। इसमें डॉ. प्रकाश पंत, डॉ. कामाख्या मिश्रा, प्रकाश चंद्र आर्य, महेंद्र सिंह भंडारी, डॉ. कमलेश सिराड़ी, रमेश सिंह रावत, डॉ. भुवन चंद्र पांडे, डॉ. सरिता पांडे और डॉ. निलेश उपाध्याय ने सहयोग किया।
5 अक्टूबर को राजकीय विद्यालयों में दक्षता आधारित आकलन का दूसरा चरण






Leave a Reply