Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ट्रक ने 534 टिन अवैध लीसा के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love


अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-नैनीताल सीमा पर मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे एक वाहन से 534 टिन अवैध लीसा बरामद किया गया। 5 अक्टूबर की सुबह मिली सूचना के आधार पर सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल वन प्रभाग की मनोरा रेंज, चंपावत वन प्रभाग के मोरनौला अनुभाग और पुलिस चौकी मोरनौला की संयुक्त टीम ने वाहन को पकड़ा। तलाशी के दौरान वाहन संख्या यूके 04 सीबी 01569 में 534 टिन लीसा पाया गया। टीम ने वाहन को लीसा समेत कब्जे में ले लिया। बरामद लीसा और वाहन को सुरक्षित लीसा डिपो धौलादेवी, जागेश्वर ले जाया जा रहा है। मामले में वन अपराध दर्ज कर लिया गया है और वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पकड़े गए बलवंत सिंह पुत्र कैलाश सिंह, निवासी गंगोलीहाट, को न्यायालय में पेश करने के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और भारतीय वन अधिनियम, 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) के तहत कार्रवाई की जा रही है। सिविल सोयम वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी ने बताया कि मामले में वन विभाग की ओर से कार्रवाई जारी है। लीसे की बरामदगी और वाहन से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *