Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्कर्ष-2026 में छात्रों ने खेलों के साथ रंगोली और ऐंपण में दिखाया हुनर

Spread the love


अल्मोड़ा। मां अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज अल्मोड़ा में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह उत्कर्ष-2026 के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कौशल, खेल भावना और सांस्कृतिक प्रतिभा देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा की अध्यक्ष मिली लटवाल, विशिष्ट अतिथि विनीत बिष्ट, निदेशक जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा एवं नगर अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा, ललित लटवाल, पूर्व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा तथा रोहित कुमल्टा, छात्रसंघ अध्यक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन ठा. संदीप सिंह एवं वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति पाल भी उपस्थित रहीं। दूसरे दिन कैरम, लूडो, रंगोली, पोस्टर तथा एपण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। रंगोली और एपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक कला एवं उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों पर जागरूकता और रचनात्मक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। कैरम और लूडो प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों में भागीदारी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता और टीम भावना मजबूत होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *