Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर एसएसपी सख्त, पुलिसकर्मियों को लापरवाही न बरतने की चेतावनी

Spread the love


अल्मोड़ा। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में 27 अक्टूबर को प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा के तृतीय सत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोडके ने कोतवाली चौखुटिया में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ब्रीफ किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सभी पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद रहने, संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने तथा वीआईपी आवागमन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने को कहा। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का अनावश्यक इस्तेमाल नहीं करने, बिना अनुमति ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ने और प्रभारी अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं और प्रत्येक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *