अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के उत्तराखंड सह प्रभारी अरविंद मेनन के 29 अक्टूबर को प्रस्तावित अल्मोड़ा प्रवास को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उनके प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अरविंद मेनन 29 अक्टूबर को रानीखेत से प्रस्थान कर भाजपा जिला कार्यालय अल्मोड़ा पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिला कार्यालय में उनके स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं। बैठक में स्वागत कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ स्वागत कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया। बैठक में कहा गया कि अरविंद मेनन के प्रथम अल्मोड़ा आगमन को यादगार बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर कार्य करें, ताकि उनका गरिमामय स्वागत किया जा सके। उनके प्रवास को स्थानीय संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा गया कि इससे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर संवाद करने का अवसर मिलेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, सफाई आयोग के उपाध्यक्ष सिकंदर पवार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील बिष्ट, सौरभ वर्मा, पंकज भाकुनी, मदन बिष्ट, त्रिलोक राम, रेखा आर्या और हरीश बिष्ट सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा के उत्तराखंड सह प्रभारी अरविंद मेनन 29 अक्टूबर को पहुंचेंगे अल्मोड़ा









Leave a Reply