Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

रचना दिवस महोत्सव की रजत जयंती पर 25 विभूतियां होंगी सम्मानित

Spread the love


अल्मोड़ा। 25वें रचना दिवस महोत्सव के रजत जयंती समारोह में साहित्य, रंगमंच, संगीत, कला, संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 25 विभूतियों को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया जाएगा। मोहन उप्रेती लोक संस्कृति, कला एवं विज्ञान शोध समिति ने चयनित व्यक्तित्वों के नाम घोषित कर दिए हैं। मोहन उप्रेती सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी श्रीश डोभाल और रंगकर्मी भूपेश जोशी को दिया जाएगा। कौस्तुभ सम्मान बनारस घराने के वरिष्ठ वायलिन वादक रविशंकर प्रसन्ना और वरिष्ठ पखावज वादक डॉ. संतोष नामदेव को प्रदान किया जाएगा। समिति सम्मान के लिए रंगकर्मी मनमोहन चौधरी, अनिल सनवाल, डॉ. डीएन भट्ट, राकेश शर्मा और छायाकार जयमित्र सिंह बिष्ट का चयन किया गया है। साहित्यिक आलोक सम्मान उदय किरोला, नवीन बिष्ट, चंद्र प्रकाश फुलोरिया, नीरज पंत और मोहन पंत को मिलेगा। नारी प्रेरणा गौरव सम्मान से मीता उपाध्याय, शांति जीना और डॉ. वसुधा पंत को सम्मानित किया जाएगा। युवा प्रतिभा सम्मान भरतनाट्यम नर्तक शुभम खोवाल और रंगमंचीय कलाकार कैलाश कुमार को दिया जाएगा। कला साधक सम्मान के लिए चित्रकार प्रभात जोशी, तबला वादक प्रकाश आर्य, शास्त्रीय गायक डॉ. जगमोहन परगाई, लोक गायक कुंदन लाल, संस्कृतिकर्मी राजेंद्र तिवारी और युवा शास्त्रीय गायक आनंद उपाकाश का चयन हुआ है। बाल प्रतिभा सम्मान के तहत विभिन्न विधाओं के बाल कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। समिति के सचिव कमल पांडे ने बताया कि संस्था पिछले 25 वर्षों से साहित्य, कला, संस्कृति, संगीत, रंगमंच, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करती आ रही है। दिसंबर में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह में सभी चयनित विभूतियों को सम्मान प्रदान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *