Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

श्रीराम के राजतिलक के साथ मेलगांव की दस दिवसीय रामलीला का समापन

Spread the love

अल्मोड़ा। आदर्श रामलीला कमेटी मेलगांव के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय रामलीला का समापन भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। अंतिम दिवस श्रीराम के अयोध्या लौटने और राजतिलक के प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो उठे। राजतिलक के अवसर पर पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। दस दिनों तक चले इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का शानदार अभिनय कर रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। रामलीला के सफल आयोजन पर कमेटी ने सभी कलाकारों एवं पात्रों, आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले लोगों तथा क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कहा कि सभी के सहयोग, समर्पण और उत्साह से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर नंदाबल्लभ जोशी, रमेश जोशी, गोपालदत्त जोशी, हरीश जोशी, केसर सिंह, खष्टी देवी, भावना जोशी, लक्ष्मीदत्त जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीराम से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि, आपसी सद्भाव और विकास की निरंतर वृद्धि की कामना की गई। साथ ही भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से क्षेत्र की परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *