Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

उत्तराखंड में कोरोना के 218 नए केस, 2 मौत

Spread the love

देहरादून।  उत्तराखंड में बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 218 नए कोरोना मरीज मिले हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या 2,076 हो गई है। जबकि 2 कोरोना मरीजों की मौत भी हुई है। वहीं, 1,377 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो 1.68% है। उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, एक जनवरी 2022 से लेकर अभीतक प्रदेश में 89,746 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें से 84,579 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट 94.24% है। 24 घंटे में 2 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। सिनर्जी अस्पताल, देहरादून में 1 और कैलाश अस्पताल, देहरादून में 1 मरीज की मौत हुई है।  प्रदेश में इस साल एक जनवरी से अभीतक 251 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
जिलेवार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा देहरादून में 95 कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 1, चमोली में 16, चंपावत में 9, हरिद्वार में 27, नैनीताल में 15, पौड़ी में 8, पिथौरागढ़ में 15, टिहरी में 4, उधम सिंह नगर में 12 और उत्तरकाशी में 5 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में शुक्रवार को 20,359 लोगों का कोविड वैक्सीनेशन हुआ है। अभी तक कुल 78,24,561 लोग फुल वैक्सीनेट हो चुके हैं। वहीं, 3 जनवरी से शुरू हुए 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण में अभी तक 2,09,243 बच्चों को फुल वैक्सीनेट किया गया है।