Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

राशन डीलर का शव फंदे से लटका मिला

Spread the love

विकासनगर। संदिग्ध परिस्थितियों में अटाल गांव निवासी राशन डीलर की मौत हो गई। राशन डीलर का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
अटाल निवासी कमल राणा सैंज गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का डीलर था। कमल की पत्नी इन दिनों मायके गयी थी। बुधवार को कमल राणा ने बेटे को मैगी लेने के लिए बाजार भेज दिया था। जब बेटा मैगी लेकर घर लौटा और घर का दरवाजा खोला तो पिता कमल राणा को फांसी के फंदे पर लटके देखा। कमल के बेटे ने आसपास के लोगों को बुलाकर जानकारी दी। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्च्यूरी में रख दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। मामले की जांच की जा रही है।