Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

भैया दूज 27 अक्टूबर को, यहाँ जानें शुभ मुहूर्त

Spread the love

देहरादून। भाई दूज का त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा। द्वितीया तिथि 27 अक्तूबर को सूर्योदय से दोपहर 12:50 बजे तक है। जबकि पूजा करने का शुभ मुहूर्त प्रात:काल से 12:30 बजे तक रहेगा। भाई दूज के दिन यमुना नदी में स्नान करने का विशेष महत्व है। इस दिन बहन के घर का भोजन करने की परंपरा है। कहा जाता है कि भाई दूज के दिन स्वयं मृत्यु के देवता यमराज भी अपनी बहन यमुना के पास जाते हैं। इस दिन यम और यमुना का पूजन करने से लोगों के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। और साथ ही शनि का कुप्रभाव कम होता है‌। मान्यता है कि इस दिन चांद के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही आज भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा की जाएगी।