Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अल्मोड़ा: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा  संवाद सम्मेलन का किया गया आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचार विभाग द्वारा पत्रकारों के साथ संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला प्रचारक आशुतोष ने संघ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए की। उन्होंने बताया कि संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी। पहली शाखा 28 मई 1926 को 10-11 स्वयंसेवकों के साथ प्रारंभ हुई थी, जो अब बढ़कर 60,000 से अधिक हो गई हैं। संवाद सम्मेलन में विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया ने पत्रकारों का स्वागत किया और समाज के सामने सत्य प्रस्तुत करने की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है और पत्रकारों को अपनी लेखनी के माध्यम से सच्चाई को उजागर करना चाहिए। जिला प्रचार प्रमुख राजेंद्र जोशी ने नगर और जिले के कार्यकर्ताओं का परिचय दिया। वर्तमान में नगर में 18 और जिले में 55 शाखाएँ सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। संघ के प्रचार विभाग का उद्देश्य समाज में संगठन की गतिविधियों को पारदर्शिता और सकारात्मकता के साथ प्रस्तुत करना है। इसी क्रम में पत्रकारों से अनुरोध किया गया कि वे संघ द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को अधिक से अधिक प्रसारित करें, जिससे राष्ट्र निर्माण में सहयोग मिले। संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर पंच परिवर्तन अभियान के तहत नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता और स्वदेशी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किए जा रहे हैं। स्वयंसेवकों ने इन लक्ष्यों को गांव-गांव तक पहुँचाने का संकल्प लिया है। संवाद सम्मेलन के माध्यम से संघ ने पत्रकारों के साथ अपने विचार साझा किए और समाज के प्रति अपनी भूमिका को स्पष्ट किया। इस अवसर पर जिला प्रचारक आशुतोष, नगर प्रचारक वीरेंद्र, विभाग प्रचार प्रमुख चंद्र प्रकाश फुलोरिया, नगर प्रचार प्रमुख मनीष तिवारी, नगर सह प्रचार प्रमुख हरीश चंद्र त्रिपाठी, जसोद सिंह बिष्ट, रुप सिंह बिष्ट सहित विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *