Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में अल्मोड़ा में निकली आक्रोश रैली


अल्मोड़ा।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों और अन्य धार्मिक समुदायों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में देवभूमि रक्षा मंच द्वारा आज एक आक्रोश रैली निकाली गई। रैली नंदा देवी मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए चौहानबांटा पहुंची, वहां राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में कहा गया कि बांग्लादेश में हिंदू, बौद्ध और ईसाई अल्पसंख्यक धार्मिक कट्टरपंथियों के अत्याचारों का लगातार शिकार हो रहे हैं, धार्मिक स्थलों पर हमले बढ़ रहे हैं, जहाँ 59% हिंसा धार्मिक स्थलों को निशाना बनाती है और 69 मंदिरों व अन्य पूजा स्थलों पर अनुष्ठानों के दौरान हमले किए गए हैं। कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के खिलाफ जबरन धर्मांतरण, अपहरण और बलात्कार जैसी घटनाएँ आम हो चुकी हैं। सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों को तहस नहस किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि भारत सरकार बांग्लादेश सरकार पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए और भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के माध्यम से यह सुनिश्चित करें कि बांग्लादेश सरकार धार्मिक अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद् और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों द्वारा एक स्वतंत्र जांच आयोग गठित किया जाए जो बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों की निष्पक्ष और विस्तृत जांच करे।
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ कट्टरपंथियों द्वारा जबरन धर्मांतरण, अपहरण और हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेश सरकार प्रभावी कदम उठाए। महिला और बाल दमन निवारण अधिनियम (2000) और अन्य प्रासंगिक कानूनों का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाए। कहा गया कि हम आपसे निवेदन करते हैं कि आप इन मुद्दों पर विचार करें और बांग्लादेश में सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों हिंदू, बौद्ध, ईसाई, और अन्य समुदायों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएँ। इस ज्ञापन के माध्यम से देवभूमि रक्षा मंच ने राष्ट्रपति से इन मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कदम उठाने की अपील की। आक्रोश रैली में प्रकाश लोहनी, मनोज सनवाल,रवि रौतेला,विनीत बिष्ट,अमित साह मोनू,मनीष जोशी,किशन गुरुरानी,कैलाश गुरुरानी, प्रकाश भट्ट,दीपलाल शाह,कैलाश शर्मा,रणजीत भंडारी,मनोहर सिंह नेगी,अनूप लाल शाह,जगदीश जोशी, मदन सिंह बिष्ट,वसुधा पंत,ललित किशोर पंत, नवीन चंद्र पांडे,मनोज वर्मा,त्रिभुवन आर्य,रमेश बहुगुणा,रमा जोशी,देवकी रावत,गीता नेगी,महेश नयाल,गिरीश खोलिया,अजीत कार्की,रोहित वर्मा,दीप्ति सोनकर,किरन पंत,संजय वर्मा,अजय वर्मा,भुवन वर्मा,दर्शन रावत,महेश बिष्ट,धर्मेंद्र बिष्ट,देवाशीष नेगी,मंगल सिंह, पूनम पालीवाल,जगमोहन सिंह बिष्ट,जगत तिवारी,प्रमोद पवार,गिरीश धवन, अर्जुन बिष्ट,प्रेम लटवाल,लीला बोरा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।