Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह पर गणनाथ रेंज  के जाख सौड़ा में गोष्ठी की गई आयोजित

Spread the love


अल्मोड़ा। वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर शनिवार को गणनाथ रेंज के कपड़खान अनुभाग के अंतर्गत वन पंचायत जाख सौड़ा की प्राथमिक पाठशाला में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में गणनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दीपक चंद्र पंत ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्य जीव सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। इस अवधि में वन विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि वन्य जीवों का संरक्षण पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। वन पंचायत जाख सौड़ा के सरपंच दिनेश पिलख्वाल ने भी अपने संबोधन में वन्य जीवों की सुरक्षा को आज के समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज को मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका गीता पंत, वन बीट अधिकारी मनोज कुमार कांडपाल, ग्राम प्रधान भगवत राम, वन रक्षक आयशा रावत, साधना गौड़, अध्यापक नंदन सिंह और पान सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।