Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित की

Spread the love

हरिद्वार(आरएनएस)। दिवंगत सिने अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को विधि-विधान के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में विसर्जित की गई। मनोज कुमार के बेटे विशाल गोस्वामी और कुणाल गोस्वामी ने अस्थियां विसर्जित की। मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में बीती चार अप्रैल को मुंबई के अस्पताल में निधन हुआ था। शनिवार को मनोज कुमार के भाई विनय गोस्वामी और दोनों बेटे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचे। हरकी पैड़ी पर तीर्थ पुरोहित विवेक शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से अस्थियों का विसर्जन कराया। पुत्र कुणाल ने कहा कि गंगा में अस्थि विसर्जन कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की।