Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Spread the love

रुद्रपुर(आरएनएस)।   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सावर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार देर शाम को शक्तिफार्म के गांव गोविंद नगर निवासी 34 वर्षीय मंगलशील पुत्र समीर शील, नगला तराई, खटीमा निवासी 31 वर्षीय मनोज बसु पुत्र मधु बसु और न्यूरिया (यूपी) निवासी 22 वर्षीय बंकिम हाजरा पुत्र निमाई हाजरा एक बाइक पर सवार होकर मंगलशील के ससुराल जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आए अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने मंगल शील को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर घायल मनोज बसु को हायर सेंटर के लिए रेफर किया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल कर अज्ञात वाहन की तलाश करने में जुटी है। आरोप है कि खनन ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी है। परिजनों ने बताया कि मंगल शादीशुदा है उसकी एक 8 वर्ष की बेटी है। बताया कि उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती भी है।