Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में पेंटिंग और अतिक्रमण के आरोप, जांच की मांग

Spread the love


अल्मोड़ा। नगर स्थित स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह (स्मृति स्थल) में किए गए पेंट कार्य को लेकर स्थानीय लोगों और स्वामी विवेकानंद के अनुयायियों में नाराजगी सामने आई है। इस संबंध में धर्म जागरण समन्वय अल्मोड़ा के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा को ज्ञापन सौंपकर मामले की प्रशासनिक जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि स्वामी विवेकानंद विश्राम गृह में विशेष प्रकार का रंग किए जाने से लोगों की धार्मिक और सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। संगठन का आरोप है कि स्मृति स्थल के आसपास की भूमि पर अतिक्रमण की स्थिति भी बन रही है, जिस पर प्रशासन का ध्यान जाना आवश्यक है। पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि इन गतिविधियों से नगर का सामाजिक माहौल प्रभावित हो सकता है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि विश्राम गृह में किए गए पेंट को लेकर संबंधित पक्ष से संवाद किया गया है और रंग परिवर्तन को लेकर आपत्ति जताई गई है। संगठन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है, ताकि स्मृति स्थल की गरिमा बनी रहे। इस दौरान अरविन्द्र चंद्र जोशी, मनोज सिंह पवार, कमल बिष्ट, हिमांशु साह, नीरज थापा, अनिल मेहरा, अनिल वर्मा, सूरज वाणी, आशीष कुमार, दीप जोशी, बहादुर सिंह लटवाल, पार्षद अमित साह मोनू, अभिषेक जोशी और अर्जुन बिष्ट सहित कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *