Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

1001600623

देहरादून(आरएनएस)। देहरादून में हुए अर्जुन शर्मा हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोईवाला कोतवाली की लाल तप्पड़ चौकी क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश की मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश को पैर में गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल बदमाश को कोरोनेशन अस्पताल भर्ती कराया गया। मुठभेड़ की यह घटना गुरुवार सुबह करीब 4 बजे की है। हत्याकांड में एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। डोईवाला कोतवाली की लालतप्पड़ पुलिस चौकी क्षेत्र में बैरियर चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार संदिग्ध को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आरोपी बैरियर से पहले ही रुक गया, लेकिन पुलिस को पास आता देख उसने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। स्कूटी घुमाकर फरार होने लगा। पुलिस ने करीब 100 मीटर तक पीछा कर जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी स्कूटी छोड़कर हाईवे किनारे एक खंडर फैक्ट्री में घुस गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।