Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

मसूरी मार्ग पर खाई में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

Spread the love

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के दौरान चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गया।

पुलिस के अनुसार 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि मसूरी झील से करीब 500 मीटर आगे भट्टा गांव की ओर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही कोतवाली मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा। साथ ही फायर सर्विस और एसडीआरएफ को भी सूचित किया गया।

मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि टैक्सी वाहन सड़क से करीब 500 फीट नीचे खाई में गिरा हुआ था। वाहन को नेहाल, पुत्र सुभाष, निवासी ग्राम रामपुर कला, थाना सहसपुर, तहसील विकासनगर चला रहा था। वह देहरादून से मसूरी की ओर जा रहा था। मसूरी झील के पास वाहन अनियंत्रित होने पर उसने पहले ही कूदकर अपनी जान बचा ली।

हादसे में चालक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने चालक का मोबाइल फोन और कपड़ों से भरा बैग उसे वापस सौंप दिया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर यातायात को सुचारू कराया और आवश्यक जांच की।