बागेश्वर : नगर में सीवर लाइन का निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर में सीवर लाइन का प्रस्ताव लंबे समय से प्रस्तावित है।
इसके बाद भी आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में जिले में कई सभावनाएं हैं। सीवर लाइन नहीं होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सरयू में जा रहा है। इस पानी को लोग मंदिरों में चढ़ाते हैं।
क्षेत्रीय विधायक 15 साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों को लगातार ठगा जा रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, मनीष पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, संदीप पंत, राजा पांडेय, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
अल्मोड़ा। जनपद में पर्यटन की गतिविधियों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा पर्यटन का…
अल्मोड़ा। विगत 29 मई से आरम्भ हुए देशव्यापी 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' के अंतर्गत, विवेकानंद…
अल्मोड़ा। राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष गंगा बिष्ट ने सोमवार को पातालदेवी औद्योगिक क्षेत्र…
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 62वीं शाखा का उद्घाटन सोमवार को तल्ली बमौरी, लालडांठ…
विकासनगर(आरएनएस)। जेठ माह शुरू होते ही जौनसार बावर, रवाईं, बंगाण क्षेत्र में आराध्य कुल देवता…
देहरादून(आरएनएस)। कोविड की आशंका के मद्देनजर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के इलाज…
This website uses cookies.