Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

Bageshwar । नगर में सीवर लाइन का निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस में गुस्सा

Spread the love

बागेश्वर : नगर में सीवर लाइन का निर्माण नहीं होने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक चंदन राम दास तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में कार्यकर्ता शनिवार को जिला मुख्यालय में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर में सीवर लाइन का प्रस्ताव लंबे समय से प्रस्तावित है।

इसके बाद भी आज तक इसका निर्माण नहीं हो सका है। धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में जिले में कई सभावनाएं हैं। सीवर लाइन नहीं होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सरयू में जा रहा है। इस पानी को लोग मंदिरों में चढ़ाते हैं।

क्षेत्रीय विधायक 15 साल से क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन आज तक इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है। लोगों को लगातार ठगा जा रहा है। उन्होंने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, मनीष पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र, संदीप पंत, राजा पांडेय, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।