Apna Uttarakhand News

अपना उत्तराखंड न्यूज

Advertisement

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज में राइंका अल्मोड़ा का शानदार प्रदर्शन

Spread the love


अल्मोड़ा। ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज एवं प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। जूनियर वर्ग में कक्षा आठ के छात्र उदय कांडपाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर वर्ग में कक्षा 12 के छात्र हर्षित पांडे ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, तार्किक सोच और निरंतर अभ्यास ही प्रतियोगिताओं में सफलता का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उनके मार्गदर्शक शिक्षक दीपक पांडे, नंदा बल्लभ पांडे, राजेंद्र रावत, तरुण जैड़ा, डॉ. ललित मोहन जलाल, मदन भंडारी, सुनीता चौधरी, हरीश भट्ट, डॉ. गोविंद सिंह रावत, डॉ. प्रेरणा गुरुरानी, हेमा पंत, मयंक तिवारी, आशुतोष साह और रमेश बिष्ट आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय में विज्ञान और नवाचार की गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *